सिटी रिपोर्टर | रांची झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक में होली को लेकर अहम निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 3 और 4 मार्च को राज्यभर में कूरियर सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इन दो दिनों में पार्सल बुकिंग, डिलीवरी और ट्रांजिट सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यह फैसला कर्मचारियों को त्योहार मनाने का अवसर देने और अवकाश के बाद सेवाओं को सुचारू रखने के उद्देश्य से लिया गया है। एसोसिएशन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि आवश्यक पार्सल की बुकिंग पहले ही करा लें, ताकि कोई असुविधा न हो। रांची| शहर में सबसे पहले बांग्ला समाज द्वारा दुर्गाबाड़ी में 7.30 बजे होलिका दहन किया गया। पुरोहित वलभद्र मिश्र द्वारा सुबह मंदिर प्रांगण में बांस गाढ़ कर होलिका सजाई गई। बंगाल से दो टीम द्वारा प्रस्तुति दी गई। भजन-संकीर्तन के बीच होलिका की अग्नि प्रज्वलित की गई। दुर्गाबाड़ी प्रबंध समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की मौजूदगी में रात 8.30 बजे तक संकीर्तन जारी रहा। झारखंड में 4 मार्च को शराब बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी होली के अवसर पर चार मार्च को राज्य में ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दिन शराब की खुदरा दुकानें, बार एवं क्लब सहित थोक बिक्री परिसर जेएसबीसीएल, सभी देसी व विदेशी शराब निर्माता कंपनियां तथा लाइसेंसी शराब से जुड़े सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। किसी भी रूप में शराब की बिक्री और आपूर्ति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के आदेश के बाद जिलों में सहायक आयुक्त उत्पाद और अधीक्षक उत्पाद ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को बंदी सुनिश्चित करने का निर्देश जारी कर दिया है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। होली पर 3 और 4 मार्च को बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं


