होली पर घर जाने की होड़:यूपी-बिहार रूट पर चलने वाली ट्रेनें हुईं फुल, चल रही लंबी वेटिंग

चार मार्च को होली को घर जाने को लेकर लोग ट्रेनों में टिकट की बुक कराने में जुटे हुए हैं। लेकिन यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश को जाने वाली सभी ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं और इस समय लंबी वेटिंग चल रही है। जबकि कई ट्रेनों में बुकिंग तक नहीं हो पा रही है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा का इंतजार है। लुधियाना रेलवे स्टेशन बड़ी संख्या में यात्री होली का त्योहार मनाने बिहार, यूपी और मध्यप्रदेश में जाते है। जिसे लेकर वह एक महीने पहले से ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करवाते हैं। मौजूदा समय में पटना, भोपाल, लखनऊ, कानपुर समेत अलग-अलग शहरों मे जाने वाली ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं। लुधियाना से जाने वाली कोलकत्ता एक्सप्रेस में लखनऊ के लिए स्लीपर में 61 वेटिंग 28 फरवरी को चल रही है। एक, दो और तीन मार्च को सीटें फुल हो चुकी हैं। जबकि थर्ड एसी में 28 फरवरी से लेकर दो मार्च तक सीटें फुल चल रही हैं। चार मार्च की भी आठ वेटिंग हैं। थर्ड एसी टीयर थ्रीए में भी 28 फरवरी से दो मार्च तक सीटें फुल है। सेकेंड एसी में भी 28 फरवरी से दो मार्च तक सीटें फुल हो चुकी हैं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही शुरू होंगी। रेलवे टिकट की बुकिंग खिड़की पर लग रहीं लंबी लाइने अमरनाथ एक्सप्रेस में लखनऊ के लिए स्लीपर में 28 फरवरी को 131 और थ्री एसी में 75 वेटिंग चल रही है। अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस में स्लीपर में 28 फरवरी को 55 वेटिंग, एक मार्च को सीटें फुल, दो मार्च को 55 वेटिंग और तीन मार्च को 54 वेटिंग चल रही है। बेगमपुरा एक्सप्रेस में लखनऊ के लिए 28 फरवरी से दो मार्च तक स्लीपर क्लास में सीटें फुल हो चुकी है। जबकि थर्ड एसी में 28 फरवरी को 28 वेटिंग, एक मार्च को 33 वेटिंग, दो मार्च को 24 वेटिंग चल रही है। गंगा सतलुज एक्सप्रेस में लखनऊ के लिए 28 फरवरी और एक मार्च को स्लीपर क्लास में सीटें फुल हो चुकी है। जबकि दो और तीन मार्च को 82 और 46 वेटिंग चल रही है। पटना के लिए जाने वाली अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस में 28 फरवरी और दो मार्च को सीटें फुल हो चुकी है। एक और तीन मार्च को 157 व और 60 वेटिंग चल रही है। अर्चना एक्सप्रेस में पटना जाने के लिए एक मार्च को स्लीपर क्लास में सीटें फुल हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *