आज से रूरल ओलिंपिक, 11 साल बाद होगी बैल गाड़ी दौड़

किला रायपुर में 17 फरवरी से रुरल ओलिंपिक्स शुरू होने जा रहे है। जिसका उद्घाटन दोपहर 12 बजे कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां करेंगे। 19 फरवरी तक चलने वाले ओलिंपिक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि लंबे समय के बाद इस बार बैलगाड़ी दौड़ तीनों दिन आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स और पारंपरिक खेलों के करीबी मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। आज से शुरू होने वाले खेलों के पहले दिन की जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि हॉकी (ओपन कैटेगरी) लड़कों का मैच सुबह 9 बजे मुख्य स्टेडियम में शुरू होगा। जिसके बाद हॉकी लड़कियों का ओपन कैटेगरी मैच होगा। लड़के-लड़कियों का 1500 मीटर फाइनल, 400 मीटर लड़के-लड़कियों का हीट्स/फाइनल, प्राइमरी स्कूल के लड़के-लड़कियों के लिए 60 मीटर रेस भी करवाई जाएंगी। बैलगाड़ियों की रेस दोपहर 12 बजे से शाम तक होगी। 18 फरवरी को, किला रायपुर के एसएसएस स्कूल में सुबह 09 बजे हॉकी बॉयज ओपन सेमी फाइनल होगा, उसके बाद गर्ल्स ओपन सेमी फाइनल, कबड्डी सर्कल स्टाइल लड़के, शॉट पुट लड़के-लड़कियां, कबड्डी सर्कल स्टाइल (गर्ल्स) और नेशनल स्टाइल अंडर-17, 100 मीटर लड़के-लड़कियां हीट्स, दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक बैलगाड़ी रेस, लॉन्ग जंप लड़के फाइनल, 100 मीटर लड़के फाइनल, 100 मीटर गर्ल्स फाइनल। उसके बाद शाम करीब 4 बजे फिर से बैलगाड़ी रेस होगी। उन्होंने बताया कि एज ग्रुप इवेंट्स में प्लेयर्स के लिए अपना बर्थ प्रूफ लाना जरुरी है और इन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी प्लेयर्स के लिए अपना आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स लाना जरूरी है। तीन दिन के रूरल ओलंपिक्स के दौरान, मशहूर कलाकार लोक गायन के खुले मैदान में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *