पंजाब में मौसम का मिजाज फिर बदला है। दो हफ्ते तक धूप खिलने के बाद मोगा, पटियाला में सोमवार सुबह घनी धुंध रही। मोगा-लुधियाना रोड पर धुंध के कारण हुए हादसे में निजी कंपनी की बस ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला पुलिसकर्मी समेत 3 मुलाजिम जख्मी घायल हो गए। वहीं, पातड़ां में सुबह करीब 10 बजे तक धुंध के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। अधिकांश जिलों में धूप खिलने से दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। फरीदकोट में तापमान 31.1 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा रहा। उधर, हिमाचल में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी और निचले इलाकों को ठंडा कर रही है। सूबे में बढ़ा तापमान, हिमाचल में 18 को बर्फबारी की संभावना गेहूं की पैदावार पर पड़ेगा असर…नाभा के एग्रीकल्चर ऑफिसर जुपिंदर सिंह का कहना है कि मार्च के पहले हफ्ते तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने पर गेहूं की पैदावार पर असर पड़ सकता है। तस्वीर पटियाला के पातड़ां की है। कहां कितना तापमान शहर अधिक. न्यून फरीदकोट 31.1 9.9 होशियारपुर 25.5 8.3 नवांशहर 25.4 9.5 आगे ऐसा रहेगा मौसम : पंजाब में 17 और 18 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। हिमाचल में भी 18 फरवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।


