होशियारपुर में AAP नेता का अंतिम संस्कार:गोली मारकर की गई थी हत्या, कैबिनेट मंत्री ने 72 घंटों में कार्रवाई की कही बात

होशियारपुर जिले में टांडा के गांव मियानी में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता बलविंदर सिंह की हत्या के बाद आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बता दे कि दो अज्ञात हमलावरों ने बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, टांडा विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और दसूहा विधायक कर्मवीर सिंह घुमण मौजूद रहे। मंत्री भुल्लर ने मृतक बलविंदर सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 72 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन बता दे कि पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बलविंदर सिंह के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ 72 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टरों को दी चेतावनी भुल्लर ने कहा कि पंजाब से गैंगस्टरों का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने भी गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा, ‘ईंट का जवाब ईंट से देंगे और गोली का जवाब गोली से देंगे।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *