भास्कर न्यूज | चाईबासा ऑल इंडिया हो बैंकर्स वेलफेयर सोसायटी चाईबासा की ओर से सदर प्रखण्ड के बड़ा लगीया पंचायत भवन में स्वास्थ जांच सह रक्तदान शिविर एवं बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। शिविर में 100 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ जांच का लाभ लिया तथा रक्तदान शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस जांच शिविर में सदर अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ शिव चरण हसदा, डॉ दिनेश सवैयां व डॉ मनोज पूर्ति व सदर अस्पताल के हेल्थ कर्मियों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के वरीय साथी वीरसेन बॉयपाई, सचिव सुरेश कोड़ा, जयराम बारी, नारायण बोदरा, डीबर दंगील, गोरा लियांग, नरेंद्र बोयपाई, मन मोहन जोंको व पंचायत मुखिया राई पूर्ति, साथी मूकरु हेंब्रम का सराहनीय योगदान रहा।


