भास्कर न्यूज |चाईबासा रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कुंडिया ग्राम में ग्रामीणों के मध्य पौधरोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीण मुंडा प्रधान बिरुली, अधिवक्ता वीर सिंह बिरुली, जयकिशन बिरुली, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महती बिरुली, मधुसूदन गौड़, साधुचरण बिरुली, गोसा बिरुली, विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सारनो टोप्पो, रोटरी मित्र जगजीवन देवगम, गौरी दास, पप्पू राय, कार्यक्रम के संयोजक रो मदन लाल गुप्ता, क्लब प्रशासक रो सुशील मूंधड़ा, क्लब प्रशिक्षक रो निरंजन साव, फाउंडेशन निदेशक रो सुनीत खीरवाल, सर्विस प्रोजेक्ट निदेशक रो महेश खत्री, सार्जेंट विष्णु भूत, स्वास्थ निदेशक डॉ सौम्य सेनगुप्ता, टेक रो सौरव प्रसाद आदि उपस्थित थे।


