लोक अदालत भवन में स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर

सरायकेला| प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की उपस्थिति में सिविल कोर्ट स्थित लोक अदालत भवन में स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला प्रशासन व पूर्णिमा नेत्रालय, पारडीह, चांडिल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें जिला बार एसोसिएशन, सरायकेला के अधिवक्ताओं, सिविल कोर्ट के कर्मचारियों व वादकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में नेत्र जांच की जिम्मेदारी पूर्णिमा नेत्रालय की सांतनु कुमार (ऑप्टोमेट्रिस्ट) व रजनी कुमार महतो की टीम ने निभाई। वहीं, प्रेशर, डायबिटीज आदि का कार्य डॉ. विशाल कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला व उनकी टीम द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *