िक्रकेट टूर्नामेंट का आवेदन 15 जनवरी तक

लोहरदगा|लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले फरवरी माह में आईपीएल के तर्ज पर बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने बताया कि गत आयोजन में कई लोगों द्वारा संगठन सदस्य बनने की इच्छा जाहिर की गई थी। जिसे लेकर 20 दिसंबर 2025 से लेकर 15 जनवरी 2026 तक लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आजीवन सदस्य बनाने के लिए आवेदन फार्म लिया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में सचिव आलोक राय से संपर्क कर अपना फॉर्म ले सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी भी ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *