िफल्मी गाने, डीजे बजाए तो इमाम-काजी साहब नहीं पढ़ाएंगे िनकाह

भास्कर न्यूज | वासेपुर शादी में डीजे क्या ढोल-तासे भी बजाए या आतिशबाजी की तो स्थानीय इमाम या काजी िनकाह पढ़ाने से इनकार कर देंगे। इतना ही नहीं, अगर आपने बाहर से कोई इमाम या काजी लाया तो उन्हें भी िनकाह नहीं पढ़ाने िदया जाएगा। यह िनर्णय रविवार को शमशेर नगर में तंजीम अहले सुन्नत की बैठक में िलया गया। हवेली गार्डन मैरेज हॉल में हुई बैठक में धनबाद के तमाम उलेमा, मोहल्लों की मस्जिद कमेटियों के पदाधिकारी और तमाम मैरेज हॉल के संचालक बैठक में शामिल थे। बैठक में तमाम मस्जिद कमेटियों और इमामों को यह िजम्मेदारी दी गई िक जब भी वे िकसी की शादी की तारीख तय करें दोनों तरफ के गार्जियन को यह बता दें िक शादी में ढोल-नगाड़े नहीं बजेंगे। आतिशबाजी नहीं होगी न ही िकसी तरह का िदखावा िकया जाएगा। डीजे पर पूरी पाबंदी रहेगी। इन सभी को खुराफात बताया गया। कहा गया िक गार्जियनों को यह बता िदया जाए िक अगर ये सब िकया तो स्थानीय इमाम या काजी तो िनकाह नहीं ही पढ़ाएंगे, बाहर के इमाम या काजी को भी िनकाह नहीं पढ़ाने िदया जाएगा। बैठक में मस्जिद कमेटियों और नौजवानों को िजम्मेदारी दी गई िक वे बुद्धिजीवियों के निर्देशन में इस बैठक में िलए गए िनर्णय को लागू करवाएं। शादियों में कोई गाने न बजाए जाएं इसका ध्यान रखें। बैठक में शामिल लोगों ने गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराने का आश्वासन िदया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *