चिरकुंडा । पतलाबाड़ी हरिमंदिर के सामने सड़क दुर्घटना में हुई तीनों युवकों की मौत के दूसरे िदन सभी की पहचान हुई। तीनों मृतक देवाशीष कर्मकार (23), महेश टुडू (25) व सुनील टुडू (22) थे। महेश टुडू व सुनील टुडू दहीबाड़ी के निवासी थे। वहीं देवाशीष कर्मकार चितरंजन से अपने रिश्तेदार के घर आया था। पुलिस ने तीनों के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। देवाशीष कर्मकार का शव उसके परिजन अपने साथ चितरंजन ले गए।


