1 घंटे में दो जगह फायरिंग, भाई ने भाई को मारी गोली

भास्कर न्यूज | अमृतसर /जंडियाला अमृतसर के कस्बा तरसिक्का में शुक्रवार दोपहर एक घंटे के भीतर फायरिंग की दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया गया। दोनों मामले शुक्रवार दोपहर 11 से 12 बजे के बताए जा रहे हैं। गांव तरसिक्का निवासी बलजीत सिंह (50) पीएनबी के एटीएम से पैसे निकलवा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने कंधे में लगी। इसी दौरान दूसरी घटना अड्डा खजाला के मुख्य बाजार में हुई। यहां रहने वाले राजविंदर सिंह निवासी खुजाला पर भी उसके सगे भाई वीर युद्ध ने गोली चला दी। इसमें सामने आया है कि दो लाख रुपए लेन-देन का मामला था। एसएचओ बलदेव सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पर्चा दर्ज किया है। वीर युद्ध की पहचान हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *