‘1 राइटिंग, फॉर्मेट में एक व्यक्ति दे दी फर्जी आपत्तियां’:कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- अल्पसंख्यक, एससी-एसटी वोटर को किया जा रहा है टारगेट

बाड़मेर में शुक्रवार को SIR को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम के आवास पर पहुंचे। यहां वे रिटर्निंग आफिसर से मिले। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा- अल्पसंख्यकों और एससी-एसटी वर्ग को टारगेट कर उनके खिलाफ गलत आपत्तियां दर्ज करवाकर उनके नाम कटवाए जा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो आपत्तियां दर्ज करवा रहा है वह ग्रामीण क्षेत्र का है और झूठी शिकायत शहरी क्षेत्र के वार्डों की कर रहा है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिह गोदारा ने बताया- एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। पहले इन्होंने कई नाम काटें थे। बाड़मेर, शिव और गुड़ामालनी में नाम काटे गए। शिफ्टिंग समेत नाम कट गए। लेकिन अब इन्होंने दो-तीन के अंदर प्लान करके जयपुर से लिस्टें आ रही है। एक ही टाइप किया फॉर्मेट, पहले हस्ताक्षर किए हुए केवल हस्ताक्षर आ रहे है। एक ही नाम से शिकायतें आ रही है। हम लोगों के पास ऐसे इनपुट है कि शिकायतकर्ता कह रहे है कि मैंने शिकायत नहीं की। हमने आज एसडीएम और जिला कलेक्टर से मिलने का प्रयास किया। हमने उनको बताया कि लोकतंत्र की हत्या है। मेरे पास लिस्ट है जिसमें 117 नाम है। सभी के सभी मुसलमान है। बाड़मेर समेत प्रदेश में इस तरीके से आपत्तियां दर्ज करवाकर सरकार नाम काट रही है। कांग्रेस विचारधारा के लोग अल्पसंख्यक और एससी-एसटी के लोग है उनके नाम काट रहे है। वहां पर रहते हुए भी नाम का रहे है। इस दौरान ब्लॉक अध्क्षक्ष करनाराम, राजेंद्र कड़वासरा, निर्वतमान पार्षद महावीर जैन समेत कई कांग्रेसी नेता एसडीएम को ज्ञापन देकर फर्जी शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *