1 लाख नौकरियां, ‘लखपति दीदी’ बढ़ेंगी:15 प्रतिशत बढ़ सकती है पेंशन, जानिए- कल राजस्थान बजट में और क्या मिल सकता है

राजस्थान का बजट 11 फरवरी को पेश होगा। इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों और गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास कार्यों की अनेकों घोषणाएं होंगी। बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा संभव है। आरएएस और बड़े पदों को छोड़कर ज्यादातर नौकरियों में सिलेक्श्न प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा होने की संभावना है। बजट में सरकारी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का प्रावधान हो सकता है। किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने की घोषणा संभव है। सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा और बजट प्रावधान भी हो सकता है। साथ ही इस बार बजट में और क्या-क्या हो सकता है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… बच्चों वाले बिल की घोषणा की उम्मीद दो से ज्यादा बच्चों वालों के निकाय, पंचायतीराज चुनाव लड़ने से रोक हटाने के लिए बिल लाने की घोषणा होने के आसार है। बजट के दौरान इसी सत्र में बिल लाने की घोषणा होगी। इसके अलावा बजट में खेजड़ी सहित सभी तरह के पेड़ बचाने के लिए कानून में बदलाव के लिए बिल लाने की घोषणा होगी। सोलर पावर प्लांट्स के लिए नई गाइडलाइन का ऐलान हो सकता है। हजारों नई सहकारी समितियां, जीएसएस बनेंगी बजट में बड़ी तादाद में नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां, क्रय विक्रय सहकारी समितियां, लैम्प्स-पैक्स खोले जाने की घोषणा संभव है। जीरामजी स्कीम में अब गांवों में सरकारी दफ्तरों की बिल्डिंग बनाने सहित नए काम शुरू करने की घोषणा हो सकती है। रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल क्षेत्र के विकास के लिए घोषणा बाड़मेर रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट के आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए बजट में घोषणा होगी। रिफाइनररी प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने को लेकर घोषणा होगी। सैटलाइट टाउन विकसित करने की घोषणा बजट में जयपुर के चारों तरफ सैटेलाइट टाउन विकसित करने के लिए विकास कामों की घोषणाएं होंगी। चाकसू, बस्सी, चौमूं के लिए घोषणाएं होंगी। बजट में नए स्टेट एक्सप्रेस हाईवे बनाने की घोषणा के आसार हैं। नए स्टेट एक्सप्रेसवे बनाने के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा होगी। इसके बाद काम आगे बढ़ाया जाएगा। जिलों में कई सड़कों को अपग्रेड करने की घोषणा होगी। नए ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाने का भी सरकार ऐलान कर सकती है। रोडवेज के लिए नई बसों की खरीद बजट में रोडवेज के लिए करीब 1000 नई बसों की खरीद की घोषणा हो सकती है। रोडवेज में इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का भी ऐलान हो सकता है। सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए ई बसें खरीदने की घोषणा होंगी। इसके लिए निकायों को अलग से बजट दिया जाएगा। जयपुर के रिंग रोड फेज-टू पर घोषणा जयपुर रिंग रोड के दूसरे फेज को लेकर घोषणा हो सकती है। आगरा रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने के लिए सेकंड रिंग रोड बनाने की घोषणा की संभावना है। यह काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी से करवाया जाना है। इसका सर्वे हो चुका है। जयपुर मेट्रो फेज-2 के पहले पैकेज के साथ अगले फेज पर घोषणा जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज के पहले पैकेज का काम शुरू करने और इसे पूरा करने के लिए बजट का प्रावधान करने के आसार हैं। फेज-2 के पहले पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक मेट्रो का काम होना है। मेट्रो के अगले फेज और इसके विस्तार को लेकर भी बजट में घोषणाएं हो सकती हैं। किसानों के लिए बड़े ऐलान संभव सहकारी बैंकों के जरिए किसानों को बिना ब्याज ​फसली कर्ज दिए जाने की योजना का दायरा और बड़ा किया जाएगा। स्कीम में लाखों नए किसानों को जोड़ा जाएगा। बिना ब्याज फसली कर्ज देने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों में इन्हें मेंबर बनाया जाएगा। ग्राम सेवा सहकारी समि​तियों के मेंबर बनाने के लिए विशेष अभियान की घोषणा हो सकती है। किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ेगा किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि का पैसा बढ़ेगा। सरकार फेज मैनर में किसान सम्मान निधि को 12000 रुपए तक पहुंचाएगी। इसके अलावा सरकार एमएसपी पर खरीदी जाने वाली गेहूं सहित कुछ फसलों पर बोनस की घोषणाा कर सकती है। बोनस का पैसा भी बढ़ाया जा सकता है। एमएसपी पर बाजरा और ज्वार सहित चुनिंदा फसलों को खरीदने की घोषणा हो सकती है। हाईटेक और मॉर्डन खेती की स्कीम्स का बजट बढ़ेगा हाईटेक और मॉर्डन खेती के लिए चल रही योजनाओं में बजट बढ़ाने की घोषणा की संभावना है। ग्रीन हाउस, शेडनेट, मल्चिंग, लो टनल, फार्म पॉन्ड के लिए बजट बढ़ेगा। नई सिंचाई परियोजनाएं शुरू होंगी, कमांड एरिया बढ़ाने का प्लान छोटे लेवल पर नई सिंचाई परियोजनाओं की घोषणा होगी। आदिवासी इलाकों के लिए भी छोटी सिंचाई परियोजनाएं शुरू होंगी। माइक्रो इरिगेशन की योजनाओं का दायरा बढ़ाया जा सकता है। दूध खरीद पर बोनस बढ़ने की संभावना दूध उत्पादक किसानों से खरीदे जाने वाले दूध पर बोनस बढ़ाने की घोषणा की संभावना है। पशुधन स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ेगा। पशुधन बीमा का लाभ ज्यादा पशुपालकों को देने के लिए बजट बढ़ाया जाना तय माना जा रहा है। सवाईमाधोपुर में अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट बाड़मेर में अनार कलस्टर, सवाईमाधोपुर में अमरूद कलस्टर्स बनाकर प्रोसेसिंग की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा ऊंट पालकों के लिए अनुदान बढ़ाने की घोषणा संभव है। पशुधन ​बीमा का दायरा बढ़ेगा। दुधारू और पालतु पशुओं का सस्ता बीमा करवाने की घोषणा हो सकती है। महिलाओं के लिए डेयरी प्रोत्साहन योजना महिलाओं के लिए डेयरी प्रोत्साहन योजना की घोषणा होने की संभावना है। इसमें महिलाओं को सब्सिडी से लेकर कर्ज दिलाने तक के प्रावधान होंगे। लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ेगा। मेधावी छात्राओं को हर साल स्कूटी देने की योजना का दायरा बढ़ेगा। महिला स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ेगी। महिला स्वयं सहायता समूहों को सहायता का बजट बढ़ेगा। महिला किसानों के लिए खास प्रोत्साहन स्कीम। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगियों को प्रोत्साहन राशि का ऐलान संभव। मेडिकल और पैरामेडिकल संस्थानों में सीटें बढ़ेगी डॉक्टरों, नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद भरने की घोषणा संभव। प्रदेश की मेडिकल और पैरामेडिकल संस्थानों में सीटें बढ़ेंगी। नए मेडिकल कॉलेजों का काम पूरा कर हर जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू करने पर काम। नए अस्पताल खोलने की घोषणा हो सकती है। नए पीएचसी, सीएचसी, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल बनाने और अस्पतालों को अपग्रेड करने को लेकर भी सरकार आगे बढ़ सकती है। 24 घंटे बिजली देने की कार्ययोजना 24 घंटे बिजली देने की कार्ययोजना का एलान हो सकता है। बिजली छीजत कम करने के लिए स्मार्ट मीटर। नए ग्रिड सब स्टेशन, जीएसएस बनाने की घोषणा। कम क्षमता के जीएसएस को अपग्रेड किया जाएगा। उद्योगों को समय पर और पर्याप्त बिजली देने के लिए प्रावधान। किसानों को नए बिजली कनेक्शन। किसानों की बिजली की दरें नहीं बढ़ाने की घोषणा पानी से जुड़े प्रोजेक्ट में क्या कर सकती है सरकार? प्रदेश के कई शहरों के लिए सीवरेज और पेयजल परियोजनाओं की घोषणा होगी। अमृत—2 योजना के तहत सीवरेज और पेयजल के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। मझोले और छोटे शहरों पर खास फोकस हो सकता है। इसके अलावा जनजीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए टाइम लाइन की घोषणा हो सकती है। अगले दो साल में बचे हुए घरों तक पानी पहुंचाने की घोषणा होगी। नए इंडस्ट्रियल एरिया बनेंगे निवेशकों के लिए सिंगल विंडो स्कीम का दायरा बढ़ाकर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए घोषणाएं। उद्योगों को कस्टमाइज्ड पैकेज देने के नियम और सरल बनाए जाएंगे। राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह और नए निवेश आयोजनों की घोषणा। बजट में डिफेंस इंडस्ट्री, एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लगाने के लिए खास रियायतें देने की घोषणा होगी। नए स्कूल भवन बनाएंगे, जर्जर भवनों की मरम्मत बजट में जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए अलग से प्रावधान की संभावना है। सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान की घोषणा होगी। नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे। ये घोषणाएं भी हो सकती हैं …. बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान को केंद्र के बजट में क्या मिला?:पिछले साल से 6505 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे, लेकिन राज्य की हिस्सेदारी के प्रतिशत में कटौती केंद्रीय बजट में राजस्थान को केंद्रीय करों (टैक्स) से हिस्सेदारी के तौर पर 90 हजार 445 करोड़ रुपए मिलेंगे। राजस्थान को इस बार केंद्रीय करों से पिछले बजट की तुलना में 6505.40 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *