अमृतसर| बीएसएफ की 100वीं बटालियन ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई 8 फरवरी को ‘ए’ कंपनी, बीओपी पुलमोरां क्षेत्र में की गई। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, बरामद की गई हेरोइन एक पैकेट में थी। जिसका कुल वजन पैकिंग सामग्री सहित लगभग 537 ग्राम पाया गया। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि पैकेट में मादक पदार्थ हेरोइन मौजूद है। इस संबंध में आवश्यक सीजर मेमो और अन्य कानूनी दस्तावेज मौके पर ही तैयार किए गए। घटना के संबंध में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


