मोगा सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक लाख लड़कों को मारने की वायरल हो रही पोस्ट पर मोगा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला पुलिस प्रमुख (SSP) अजय गांधी ने इसे पूरी तरह से निराधार झूठी और सोची-समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की सख्ती से घबराए कुछ शरारती तत्व जानबूझकर दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं।
गैंगस्टरों पर नकेल से घबराए असामाजिक तत्व SSP अजय गांधी ने बताया कि मोगा पुलिस इन दिनों गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पुलिस की इसी ताबड़तोड़ कार्रवाई से घबराकर अपराधी अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर जनता में डर फैला रहे हैं। उन्होंने कहा यह अफवाहें केवल पुलिस का ध्यान भटकाने और पंजाब का शांत माहौल खराब करने की कोशिश है। पुलिस की पैनी नजर: साइबर सेल एक्टिव एसएसपी ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कहा किसी भी ऐसी पोस्ट को शेयर या फॉरवर्ड न करें जिससे समाज में डर पैदा हो।
पुलिस की आईटी सेल संदिग्ध अकाउंट्स को ट्रैक कर रही है। अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत FIR दर्ज होगी। माहौल खराब करने वाले किसी भी शरारती तत्व को पुलिस किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी। अजय गांधी SSP मोगा ने कहा कुछ लोग पंजाब की शांति को भंग करना चाहते हैं लेकिन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। आम जनता अफवाहों से सतर्क रहे और पुलिस का सहयोग करे।


