डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने 1 साल से फरार चल रहे 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। तीनों साइबर ठग 1 साल से पुलिस को चकमा दे रहे थे। कल मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी की तीनों आरोपी शराब ठेके के सामने बैठे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। शराब ठेके के सामने से 3 साइबर ठग गिरफ्तार पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया की 21 सितंबर की देर रात को 1 साल से फरार 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। तीनों साइबर ठग धीमरी रोड़ पर शराब ठेके के सामने बैठे थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की तलाशी के दौरान 3 फर्जी सिम मिली हैं। 1 साल से चल रहे थे फरार आमिर, अंसार और रफीक निवासी गांधानेर साइबर ठगी के मामले में 1 साल से फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। कल मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस का जाब्ता मौके के लिए रवाना हुआ और, घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।


