1.05 किलो हेरोइन समेत बाइक सवार गिरफ्तार

लुधियाना| क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को नशा तस्करी के आरोप में काबू किया है। उससे एक किलो 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी का नाम प्रदीप कुमार है, वह न्यू मोती नगर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना मोती नगर में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ जारी है। आरोपी को एएसआई राज कुमार व उनकी टीम ने काबू किया। उन्हें सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी करता है। इस पर पुलिस टीम ने गलाडा ग्राउंड के निकट ट्रैप लगाया और बाइक सवार आरोपी को काबू किया। उसकी तलाशी दौरान बैग में से एक किलो 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी यह हेरोइन कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था। इस बारे में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *