फास्टफूड की दुकान का शटर तोड़ चुराई नकदी और अन्य समान

भास्कर न्यूज |लुधियाना फास्टफूड की दुकान में रात के समय नकदी समेत अन्य समय की चोरी हो गई है। वारदात केवीएम स्कूल के बाहर स्थित दुकान पर 5 अप्रैल की रात को हुई है। मामले में दुकानदार विशाल अरोड़ा वासी सिमरन एन्क्लेव ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे वे दुकान को बंद कर घर चले गए थे। फिर अगले दिन की सुबह को उनके नौकर का फोन आया कि दुकान का शट्टर टूटा है। फिर जब दुकान में चेकिंग की तो पता चला कि 5 हजार नकदी, लेपटॉप, ए.सी का आउटर यूनिट चोरी हुआ है। फिर मामले में थाना डिवीजन-8 की पुलिस को जानकारी दी। मामले में जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो में 2 युवक दिखाई दे रहे है। लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *