इनोवेशन का उत्सव 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया

लुधियाना|सत पॉल मित्तल स्कूल के मित्तल ऑडिटोरियम में सत्यन इनोवेशन फेस्ट 5.0 का भव्य उद्घाटन हुआ। ‘ग्रीन वेलकम’ और दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्कूल की गवर्निंग काउंसिल के वाइस चेयरमैन बिपिन गुप्ता ने मेहमानों का स्वागत करते हुए इसे नवाचार को बढ़ावा देने वाला मंच बताया। मुख्य अतिथि हरप्रीत कंग ने छात्रों को मानवता की सेवा के लिए समाधान विकसित करने की प्रेरणा दी। फेस्ट में 24 स्कूलों के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने रोबो रेस, एथिकल हैकिंग जैसी प्रतियोगिताओं में तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। पैनल चर्चा में रजनी बेक्टर, सुमेर वालिया, बेन बोल्जर और विक्रम पटेल ने छात्रों को नवाचार के जरिए समाज में बदलाव लाने का संदेश दिया। समापन पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। प्रिंसिपल भूपिंदर गोगिया ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *