1.77 करोड़ का गांजा उगाने वाला गिरफ्तार:खरगोन में नो नेटवर्क जोन में की थी खेती; 14 दिन बाद पकड़ में आया आरोपी

खरगोन पुलिस ने 1.77 करोड़ रुपए मूल्य के गांजे की फसल उगाने वाले मुख्य आरोपी टीडिया पिता दितु जमरे को 14 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महाराष्ट्र सीमा से लगे टांडावाडी के नवादिया फाल्या में की गई कार्रवाई के दौरान फरार हो गया था। पुलिस ने 12 नवंबर को इस क्षेत्र में 3200 गांजे के पौधे बरामद किए थे, जिनका कुल वजन 35.51 क्विंटल था। यह कार्रवाई पहाड़ी क्षेत्र के नो मोबाइल नेटवर्क एरिया (शेडो एरिया) में की गई थी, जहां पुलिस ने पहले ड्रोन का उपयोग करके सर्चिंग की थी। गांजे की फसल जब्त करने की कार्रवाई के दौरान आरोपी टीडिया जमरे मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार उसकी तलाश की और 14 दिन बाद बुधवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शेडो एरिया में मुखबिरों की मदद ली। आरोपी अपने खेत के तीन अलग-अलग हिस्सों में मादक पदार्थ की खेती कर रहा था और इसके लिए आधुनिक सिंचाई पद्धतियों का उपयोग कर रहा था। आरोपी के खिलाफ चैनपुर थाने में अपराध क्रमांक 381/2025 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। चैनपुर थाना प्रभारी गेहलोद सेमलिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। ड्रोन से पकड़ा 1.77 करोड़ रुपए का गांजा खरगोन जिले के आदिवासी पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन सर्चिंग के जरिये गांजे की अवैध खेती पकड़ी है। यह इलाका नो मोबाइल नेटवर्क जोन में आता है। यहां से पुलिस ने 1 करोड़ 77 लाख 56 हजार 200 रुपए के 3200 गांजे के पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 35.51 क्विंटल बताया गया है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *