बालोद| माध्यमिक शिक्षा मण्डल के कक्षा 10वीं तथा 12वीं के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के अंतर्गत शारीरिक प्रशिक्षण, पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च के मध्य होगी। परीक्षाओं के संपादन तथा केन्द्र निर्धारण, गोपनीय सामग्री का परिवहन, वितरण, उड़नदस्ता दल भेजने एवं मूल्यांकन आदि कार्य के लिए अपर कलेक्टर अजय कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।


