10 करोड़ से आबाद चौपाटी पर चला बुलडोजर:कांग्रेस का विरोध, भाजपा का नालंदा-2 का सपना

राजधानी रायपुर के लिए इससे बड़ा मजाक क्या होगा कि जहां 87 करोड़ रुपए का ‘अजूबा’ स्काई वॉक खड़ा है और बन रहा है, उसी शहर में 10 करोड़ रुपए खर्च कर साइंस कॉलेज के पास बनाई गई चौपाटी पर बुलडोजर चला दिया गया। इसे हटाने के लिए कई दिनों से प्लानिंग की जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार शाम को दुकानें खाली करने की सूचना दी गई। इसके बाद से कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के घर के सामने धरना भी दिया। दूसरे दिन सुबह भी चौपाटी के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया, लेकिन पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और भारी विरोध के बीच यहां की 60 दुकानों को आमानाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया गया। इस शिफ्टिंग का विरोध करते हुए रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के साथ पूरी रात चौपाटी में ही अलाव तापते रहे। वहीं, दूसरी ओर दुकानदारों ने कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल के साथ देर रात 2.30 बजे तक चौबे कालोनी स्थित मूणत के घर के सामने बैठकर विरोध किया। सभी तरह के विरोध-प्रदर्शन के बावजूद शिफ्टिंग नहीं रुकी। निगम अमले ने पुलिस बल की मदद से दोपहर 12.30 बजे तक शिफ्टिंग पूरी कर दी। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत शुरू हो गई। पूर्व विधायक उपाध्याय ने कहा कि मूणत की जिद के कारण 60 परिवारों से रोजी-रोटी छीन ली गई है। वहीं भाजपा ने इस चौपाटी को अवैध बताते हुए यहां नालंदा-2 (लाइब्रेरी) बनाकर इस इलाके को एजुकेशन हब के तौर पर विकसित करने के लिए समर्पित बताया। एकात्म परिसर में विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे सहित भाजपा पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय, गिरीश दुबे, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, कुलदीप जुनेजा ने भी गांधी मैदान स्थित जिला कार्यालय में अपना विरोध जताया। जिनके कार्यकाल में बनी चौपाटी एजाज ढेबर जब महापौर थे तब उनके कार्यकाल में 2022 में चौपाटी बनाई गई। उन्होंने कहा- जो चौपाटी अधिकारियों की देखरेख में नक्शे और डिजाइन के साथ बनी, वह अचानक अवैध कैसे हो गई? यह चौपाटी एक व्यक्ति की जिद में तोड़ी जा रही है। जिसने हटाने का विरोध किया रायपुर पश्चिम क्षेत्र के पूर्व विधाय विकास उपाध्याय ने चौपाटी हटाने का भारी विरोध किया उन्होंने कहा-एक विधायक की जिद के कारण 60 परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई। जनता के गाढ़ी कमाई के टैक्स का पैसा भी इस जिद के कारण बर्बाद हो गया। जिनके क्षेत्र में कार्रवाई हुई रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के क्षेत्र में तोड़फोड़ की यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा- साइंस कॉलेज में बनाई गई चौपाटी पूरी तरह से अवैध है। इस जगह को एजुकेशन हब में विकसित किया जाना है। राज्य सरकार किसी को भी बेरोजगार नहीं करना चाहती। आधी रात तक गुलजार रहने वाली साइंस कॉलेज चौपाटी अब विरान। 7 साल से बिना उपयोग खड़ा स्काई वॉक राजधानी के बीचोबीच स्थित स्काई वॉक सात सालों से निर्माणधीन है। बाहर से आने-जाने वाले लोग अक्सर पूछते हैं- ये “अजूबा’ क्या है? जिनके क्षेत्र में कार्रवाई हुई रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के क्षेत्र में तोड़फोड़ की यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा- साइंस कॉलेज में बनाई गई चौपाटी पूरी तरह से अवैध है। इस जगह को एजुकेशन हब में विकसित किया जाना है। राज्य सरकार किसी को भी बेरोजगार नहीं करना चाहती। जिनके आदेश पर कार्रवाई हुई महापौर मीनल चौबे के आदेश पर निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा- चौपाटी एक व्यक्ति के साथ हुए एग्रीमेंट पर बनी थी। निगम ने कार्रवाई कर इसे नई जगह पर व्यवस्थित किया है, जिससे छात्रों को लाभ होगा। कांग्रेस इस मुद्दे पर झूठ फैलाकर शहरवासियों को भ्रमित कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *