10 डिग्री से कम हुआ 14 जिलों का तापमान:17 जनवरी तक ठंड से राहत, कुहासे और धुंध का असर, अलर्ट जारी

पूरे झारखंड में ठंड का कहर जारी है। राज्य के 24 में से 14 जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा हुआ है। सर्द हवाओं का असर आम-जनजीवन में पड़ रहा है। अस्पतालों में हर दिन सामान्य से 30 फीसदी अधिक लोग मौसमी बीमारी से ग्रसित हो कर पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक देखी जा रही है। वहीं हर सुबह और देर शाम घना कुहासा हो जा रहा है। इससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है। रांची एयरपोर्ट में विजिबिलिटी क्लियर नहीं होने से 11 विमान की देर से लैंडिंग हो सकी। वहीं कई विमान देर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके। हालांकि आज सुबह से मौसम साफ है। कुहासे राजधानी रांची में असर कम दिन रहा है। आज से 17 जनवरी तक ठंड से राहत मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि आज से 17 जनवरी तक राजधानी सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इसे न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। सुबह में कोहरा और धुंध हो सकता है। इससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को सबसे कम विजिबिलिटी बोकारो की रही। वहां की विजिबिलिटी 800 मीटर के आसपास रिकॉर्ड की गई। तीन डिग्री तक चढ़ेगा तापमान राज्य में पहाड़ों से आने वाली हवाओं की वजह से ठंड का काफी प्रकोप है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। ठंड के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों का तापमान सामान्य से काफी नीचे है।
मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों में इससे थोड़ी राहत मिल सकती है। तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। गुमला रहा सबसे ठंडा जिला राज्य में सबसे अधिक ठंड गुमला जिले में रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं चतरा का तापमान चार डिग्री, गढ़वा का 5 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया। संथाल परगना के कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। राज्य में जिलों का अधिकतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच है। सबसे कम अधिकतम तापमान हजारीबाग का 18 डिग्री सेल्सियस रहा है। अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकार्ड किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *