1008 हनुमान चालीसा पाठ पूर्ण किए, चारों दिशाओं में पाठ करवाए

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षग़ाठ (तिथि अनुसार) 11 जनवरी को प्रतिष्ठा द्वादशी के तौर पर मनाई गई। इस मौके पर शहर के गांधीनगर में स्तिथ त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर 1008 हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर सदस्य दीपक राज़ोरा (चीनू)ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने आसन लगा हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रत्येक व्यक्ति ने 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ कर 1008 हनुमान चालीसा पूर्ण की, लेकिन संकल्प से अधिक पाठ हुए। चामटी खेड़ा स्थित निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी वाद्य यंत्रों के साथ हनुमान चालीसा एवं श्री राम स्तुति पाठ किया। पाठ के साथ साथ एक अनोखे तरीक़े से देश की चारों दिशाओं में भी हनुमान चालीसा के पाठ करवाए। केशव कालानी ने बताया कि आयोजन से जुड़े कुछ मित्र बाहर जाने से अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवा सके। इस कारण से मित्र गोविंद ईनानी ने दक्षिण में स्थित तिरूपति बालाजी मंदिर में, श्रवण सोनी व नीरज सोनी जिन्होंने गुजरात पश्चिम दिशा से और देश की उत्तर दिशा में हिमाचल प्रदेश के मनाली से ख़ुशी मण्डोरा ने व पूर्व दिशा के छत्तीसगढ़ से राजकुमार शुक्ला ने 21 हनुमान चालीसा पाठ कर वीडियो भेजकर संकल्प में अपनी भागीदारी निभाई। मंदिर मंडल के देवेंद्र टेलर ने बताया कि सुबह 08:15 बजे से हनुमान चालीसा पाठ संकल्प लेकर प्रारंभ किया। पाठ से पूर्व सबसे पहला आसन श्री गोस्वामी तुलसीदासजी महाराज के लिए ख़ाली छोड़ा। राधेश्याम आमेरिया, कालू सुथार, चंद्रप्रकाश टेलर, मनोज परीक, जगदीश शर्मा, मनीष पूरी गोस्वामी, नारायण शर्मा, सुशीला लाड़, कमला शर्मा, मुकेश कोठारी, प्रहलाद चावला, विशाल सोनी, सोनूसिंह पवार, लोकेश साहू, अजय बनवार, दिनेश गौड़, गौरव छीपा, दीपक शर्मा, रणबीरसिंह, अम्बालाल जीनगर, रणबीरसिंह, दिलीप सिंह, विक्रम सिंह, निशांत पूरी, राधा पटवा, प्रिया, विमला गट्टानी, रामगोपाल इनानी, अंकित तिवारी, आशीष चतुर्वेदी, शुभम् तिवारी, अविनाश बोहरा, यश वैष्णव, अक्षय कुमावत,दीपक वर्मा आदि भक्तों द्वारा बारी बारी से एक पात्र में 21 बार गिनते हुए पाठ शुरू किए। इस कड़ी में बच्चे भी पीछे नहीं रहे जिन्होंने संकल्प लेकर पाठ पूरा किया। हनुमान चालीसा के पूर्ण होने पर मंदिर के अध्यक्ष बन्नेसिंह गुर्जर के सानिध्य में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में अविनाश शर्मा (मोंटी), कीर्ति नेगी, हरीश वेद एवं गोपाल शर्मा ने व्यवस्थाएं की। आयोजन से जुड़े हेमराज कालाणी, गोपाल न्याति एवं अनमोल राठी ने भक्तों को तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुवात की। कमलेश पुरोहित, अनिल सोनी, शिवदयाल व्यास, मुकेश टेलर, बीसी शर्मा, रामगोपाल इनानी, रतन, जथु, मनीष जिनगर, सुनील बैरागी, पृथ्वीराज मीना, मनी वैष्णव, हर्ष शर्मा, पारसकंवर भाटी, पार्वती, पूजा राज़ोरा, मांगीदेवी, नैना, काजल, सुधा बसेर, आदि सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *