10 दिन से लापता युवक का मिला क्षत-विक्षत शव:बालाघाट में त्रिशूल-बिच्छू टैटू से हुई पहचान, पुलिस करेगी बारीकी से जांच

बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र में ओमेन्द्र मोहबे (27) का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को आमाघाट में मिला। ओमेन्द्र नगर के वार्ड क्रमांक 32 झांसी रानी चौक का निवासी था। उसकी पहचान दाएं हाथ पर बने त्रिशूल और बाएं हाथ पर बने बिच्छू के टैटू से हुई। परिजनों ने बताया कि ओमेन्द्र 13 जनवरी से घर से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 जनवरी को कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई गई थी। पानी और चट्टान के बीच मिला क्षत-विक्षत शव पुलिस को 23 जनवरी को शाम 4 से 5 बजे के बीच आमाघाट में पानी और चट्टान के बीच एक शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सीएसपी वैशालीसिंह कराहलिया, थाना प्रभारी कामेश धुमकेती सहित पुलिस बल और एफएसएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। युवक का शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा अस्पताल कोतवाली थाना प्रभारी कामेश धूमकेती ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने त्रिशूल और बिच्छू के टैटू के साथ ही हाथ पर ‘इमरान’ लिखे होने से शव की शिनाख्त की। युवक का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। डायटम और बिसरा जांच के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *