जमीअतुल कुरैशी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने इलियास कुरैशी:जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रहे, कहा- समाज के साथ मिलकर करेंगे काम

जिला क्रिकेट संघ अजमेर के पूर्व अध्यक्ष इलियास कुरैशी को आल इंडिया जमीअतुल कुरैश राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अजमेर कुरैशी बिरादरी ने इसका स्वागत किया है।जमीअतुल कुरैश के प्रदेश महासचिव अब्दुल खालिद कुरैशी ने नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया। इलियास कुरैशी अजमेर मीट मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। बिरादरी की विभिन्न संस्थाओं से भी जुड़े रहे हैं। कुरैशी ने बताया कि उनका मुख्य फोकस समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर रहेगा। बालिका शिक्षा के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़वाने पर भी काम किए जाएंगे। अजमेर सहित प्रदेश भर से बिरादरियों के प्रमुखों से चर्चा कर उन्हें निकाह में सादगी अपनाने और फिजूल खर्ची से बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समाज में चल रही विभिन्न कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर पर विस्तृत कार्यक्रम तैयार कराया जाएगा। जिला इकाइयों को भी इसमें शामिल करते हुए प्रतिभावान सम्मान समारोह सहित विभिन्न आयोजन कराए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *