10 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अधिवक्ताओं संग बैठक कर की गई चर्चा

चाईबासा| प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा मो. शाकिर के मार्गदर्शन में प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय के पैनल एवं मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक की। 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आलोक में परिचर्चा की गई। उन्होंने अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए अपील की। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंकिंग संबंधी मामले, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद संबंधी मामले, पारिवारिक विवाद, भू-अर्जन, सेवा संबंधी मामले, दीवानी मामले, राजस्व मामले, खनन संबंधी मामले, बिजली एवं पानी से संबंधित, दूरभाष संबंधित मामले तथा उपभोक्ता न्यायालय से संबंधित मामले को प्री लिटिगेशन मोड पर मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादन के लिए प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं। 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन चाईबासा व्यवहार न्यायालय परिसर के अलावा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय परिसर में भी आयोजित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *