चाईबासा| आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश तथा राज्य स्तरीय आश्रयगृह अनुश्रवण समिति, रांची एवं प्रशासक, नगर परिषद चाईबासा से प्राप्त मार्गदर्शन में बढ़ती गर्मी को देखते हुए आश्रयगृह में बचाव के उपाय किए गए हैं। उक्त बचाव कार्य हेतु ओआरएस घोल पाउडर तथा फर्स्ट एड किट की व्यवस्था की गई है। साथ ही पोर्टेबल वॉटर प्यूरीफायर की मरम्मत के उपरांत शुद्ध एवं साफ जल प्राप्त किया जा रहा है। गर्मी में ठंडे पानी की आवश्यकता को देखते हुए अच्छे एवं बड़े घड़ों का इंतजाम किया गया है। जिसमें पोर्टेबल वॉटर प्यूरीफायर से निकले जल को संरक्षित कर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही हीट वेव से बचाव के उपाय का बैनर लगाया गया है। उक्त सभी कार्य नगर परिषद चाईबासा की शेल्टर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा किया गया है।


