10 रिक्त पदों के लिए 19 नामांकन जमा, कल नाम वापसी होगी

बड़वानी/ठीकरी | मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 30 सितंबर तक नगरीय निकाय व पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है। सोमवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था। जिले में 10 रिक्त पदों पर 19 नामांकन फार्म जमा हुए है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। इसके बाद उम्मीदवारों के स्थिति स्पष्ट हो जाएगा। उपचुनाव 29 दिसंबर को होगा। ठीकरी जपं के वार्ड क्रमांक क्रमांक 3 सदस्य व जपं उपाध्यक्ष नारायण सिंह मंडलोई के निधन से पद रिक्त था। सोमवार को फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पर तहसील कार्यालय में चार फॉर्म आए। इसमें एक फॉर्म विक्रम सिंह बोखरसिंह निवासी चकेरी कांग्रेस समर्पित, गेंदालाल जंगलिया निवासी छापरी, धर्मेंद्र सिंह दादुसिह तंवर निवासी केशरपुरा भाजपा समर्पित व शिवराम गुलाब निवासी छापरी ने नामांकन जमा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *