रांची| आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष में युवाओं, छात्रों और जनता के सपने बिखर गए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि 10 लाख नौकरी और एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को लंबित छात्रवृत्ति कब तक देगी। झारखंड के आदिवासी, दलित, ओबीसी छात्रों को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दो वर्ष से लंबित है। किसानों का 50 हजार करोड़ की ऋण माफी का वादा भी अधूरा है। मंईयां योजना की राशि भी नियमित रूप से देने में सरकार विफल है।


