10 साल की बच्ची लापता, केस दर्ज

तुपुदाना थाना क्षेत्र की पुगडू बस्ती में रहने वाली रिंकी देवी ने 10 साल की बेटी के लापता होने की प्राथमिकी तुपुदाना ओपी में दर्ज कराई है। रिंकी देवी ने बताया कि वह मूल रूप से खूंटी जिले के खूंटी बड़ाईक टोली की रहने वाली है। फिलहाल वह मां के साथ पुगडू बस्ती में रह रही है। 6 जुलाई को अनुष्का बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिवार ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने बताया कि मकवाड़ाढ़, थाना तमाड़ निवासी अक्षय सेठ उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। रिंकी देवी ने बताया कि पहले भी अक्षय सेठ उनकी बेटी को अपने साथ ले गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *