हिंदू जनजागृति समिति ने गुरुवार को रांची समेत देशभर में 45 स्थानों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर सिटीजन फोरम रांची की उपाध्यक्ष डॉ. रेणुका तिवारी ने कहा कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा हमारे लिए जरूरी है। आज भी गुरु तत्व की यही अपेक्षा है कि हिंदू साधना करके आत्मिक बल बढ़ाएं और अधर्म के विरुद्ध सक्रिय हों। यही हमारी गुरु-शिष्य परंपरा का आदर्श है और उसी मार्ग पर चलना ही सच्ची गुरुदक्षिणा है। हिंदू जनजागृति समिति के पूर्व-पूर्वोत्तर भारत के समन्वयक शंभू गवारे ने यह आयोजन किया। माहेश्वरी भवन रांची में आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्सव में विहिप के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, झारखंड-बिहार माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार मारू, अध्यक्ष किशन साबू समेत अन्य मौजूद थे।


