रांची | मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा कन्या भ्रूण संरक्षण कार्यक्रम के तहत बेटियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरबी स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल लेक रोड किशोरगंज में दोपहर 12 बजे बच्चियों के बीच किया गया। ब्यूटीशियन अर्चना द्वारा विभिन्न प्रकार के हेयरकट सिखाई गई । शाखा की ओर से अर्चना को पौधा देकर सम्मानित किया गया। बच्चियों ने कई तरह के हेयरकट सीखीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, सचिव शुभा, आशा सर्राफ, स्मिता अग्रवाल अन्य सदस्य थी।


