जिले में एक सप्ताह के बाद धूप देखने को मिली है। इस दौरान तापमान भी जिले में 34 डिग्री के करीब पहुंचा। जबकि न्यूनतम पारा 23.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आगामी 10 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलती रहेगी। जबकि धूप भी रहेगी। बता दें कि सितंबर के पहले चार दिन अच्छी बारिश वाले देखने को मिले हैं और पांच दिनों में ही 196 एमएम बारिश रिकार्ड हो चुकी है। वहीं, सीजन की बारिश की बात करें तो 1 जून से लेकर 5 सितंबर तक 760 एमएम से ज्यादा बारिश रिकार्ड हो गई है, जो सामान्य से 95 फीसदी सरप्लस है।


