10 से 19 साल के बच्चों में होने वाले शारीरिक, भावनात्मक और हार्मोनल परिवर्तनों के बारे में माहिरों ने जानकारी दी

भास्कर न्यूज | शाहकोट राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलसियां में किशोर शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय एडवोकेसी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षा ब्लॉक शाहकोट-1, 2 और लोहियां खास के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सरकारी मिडिल, हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों और नोडल शिक्षकों ने भाग लिया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहकोट की डॉ. रूपिंदर कौर और डॉ. धीरज कुमार ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने 10 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों के शरीर में होने वाले शारीरिक, भावनात्मक और हार्मोनल परिवर्तनों की जानकारी दी। प्रिंसिपल हरप्रीत सिंह सोंधी ने कहा कि किशोर शिक्षा युवा छात्रों में सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और कौशल निर्माण के लिए सही और प्रासंगिक जानकारी देने का प्रयास करती है। उन्होंने शिक्षकों को किशोर शिक्षा के उद्देश्य को छात्रों के अभिभावकों के साथ भी साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं ब्लॉक रिसोर्सपर्सन लेक्चरर देवराज, नरेश कुमार, कुमार गौरव, सुखविंदर सिंह, राकेश कुमार ने भी शिक्षकों को किशोरों के बड़े होने की प्रक्रिया, एचआईवी/एड्स के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. रुपिंदर कौर, डॉ. धीरज कुमार, एसआई गुरमलकियत सिंह, लेक्चरर राजदीप सिंह, भूपिंदर कुमार सग्गू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *