1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ में 25 हजार लीटर घी से दी जाएंगी आहुतियां

जयपुर | अगले महीने राम कथा एवं 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ का आयोजन 8 से 16 जनवरी तक सीकर रोड स्थित नींदड़ आवासीय योजना में होगा। महायज्ञ में देशभर से संत-महात्मा, यजमान और श्रद्धालु आएंगे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सान्निध्य रोज दोपहर 3 बजे से श्रीराम कथा होगी। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशाल डोम तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति सदस्य अनिल संत ने बताया कि 350 बाई 450 मीटर क्षेत्र में विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया है, जिसमें 1008 यज्ञकुंड बनाए जा रहे हैं। साधु-संतों के लिए 500 और यजमानों के लिए 1100 कमरे तैयार किए हैं। महायज्ञ में 1451 वैदिक विद्वान मंत्रोच्चार करेंगे। महायज्ञ के लिए आस-पास के गांवों से 25 हजार लीटर गाय का घी एकत्र किया। इसके अलावा 75 हजार किलो कंडे, सवा लाख किलो हवन सामग्री तथा 2 लाख किलो लकड़ी जुटाई जा रही है। रोज 50 हजार लोगों सात्विक भोजन करवाया जाएगा। आयोजन के दौरान 11 हजार बच्चे एक साथ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *