खोले के हनुमान जी की ध्वज पदयात्रा निकली

जयपुर | सांगानेर के संत परमसुख दास आश्रम गोशाला मंदिर से श्री खोले के हनुमान जी की 22वीं ध्वज पदयात्रा निकली। संत परमसुख दास महाराज की सत्प्रेरणा से निकली पदयात्रा गोशाला से रवाना होकर सांगानेर बाजार, थाना सर्किल, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जौहरी बाजार होती हुए खोल के हनुमान जी पहुंची। यात्रा में रथ के साथ हाथी, घोड़े, बैंड बाजा का बड़ा लवाजमा शामिल रहा। नाचते हुए हजारों भक्त खोले के हनुमान जी मंदिर पहुंचे। वहां के पदाधिकारियों ने जुलूस का गंगाजल और आरती कर स्वागत किया। करीब 8 हजार से अधिक यात्रियों ने प्रसादी का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *