भूमाफिया का आतंक इंदौर से खत्म नहीं हो पा रहा है। इनकी धोखाधड़ी के शिकार लोगों को हर स्तर पर परेशान होना पड़ रहा है। पहले तो कई वर्षों तक ये रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) कोर्ट में ही चक्कर लगाते रहते हैं। वहां से जीतने के बाद भी इन्हें भूखंड या रिफंड के लिए अधिकारियों के यहां भटकना पड़ रहा है। भास्कर ने इंदौर के साथ ही प्रदेश के तीन अन्य बड़े शहरों भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर की तुलनात्मक स्टडी की। इंदौर में सबसे अधिक प्रोजेक्ट रिजेक्ट हुए हैं। रेरा ने प्रदेश में अब तक 10422 से अधिक प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे। इनमें इंदौर की सबसे अधिक 2164 टाउनशिप, कॉलोनी, प्लॉट, फ्लैट, अपार्टमेंट, रो हाउस के साथ ही कमर्शियल बिल्डिंग शामिल हैं। पूरे प्रदेश में 2150 तो इंदौर में सर्वाधिक 220 प्रोजेक्ट रिजेक्ट हुए हैं। रेरा ने अधिकृत वेबसाइट पर लोगों को चेताया है कि वे इन अपंजीकृत प्रोजेक्ट में किसी भी प्रॉपर्टी की बुकिंग या खरीदी नहीं करें। इंदौर में रिजेक्ट होने वाले सबसे अधिक प्रोजेक्ट बायपास, खजराना, कनाड़िया, सांवेर रोड, राऊ एवं हातोद इलाके के हैं। 4 पेशी के बाद में कहा- पत्नी का केस नहीं लड़ सकते
बजरंग नगर निवासी अमर सिंह रघुवंशी ने पत्नी के नाम पर मिलेनियम इंफ्रा में प्लॉट खरीदे थे। मामले में रेरा कोर्ट ने 4 बार पेशी पर भोपाल बुलाया। पत्नी का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनका सहमति पत्र मांगा। रघुवंशी जब सहमति पत्र लेकर पहुंचे तो अगली तारीख दे दी। । बाद में यह कहते हुए हुए केस खारिज कर दिया कि शिकायत पत्नी से हो कराएं। उनके 35 हजार रुपए खर्च हो गए। दंपती 6 साल से भटक रहे, सिर्फ तारीख मिल रही
उषा नगर निवासी डॉ मनीष जैन ने पत्नी करुणा के साथ संयुक्त रूप से आईडीए की स्कीम 71 सी में वर्ष 2019 में प्लॉट खरीदा था। 60 लाख रुपए कीमत के इस प्लॉट के उन्होंने 14 लाख रुपए चुका दिए पर पजेशन नहीं मिला। रेस कोर्ट उन्हें अलग-अलग तारीख देकर 10 बार भोपाल बुला चुकी है। 70 हजार से अधिक रुपए तो इसमें ही खर्च हो गए हैं। 6 साल बाद भी जैन को अगली तारीख दे दी गई है। ये प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड नहीं
इंदौर सिटी क्षेत्रः ट्यूलिप पियर, कैलाश प्लेस, प्रेम हैरिसंस हाइट्स एवं राधे समृद्धि स्कीम 71, एनआरके लक्स स्कीम, अपोलो देवास कोठी (ओल्ड पलासिया), जगन्नाथ नारायण प्राइड (स्नेहलतागंज), कॉरिडोर इंडस्ट्रियल पॉर्क (टिगरिया बादशाह), भूमि सॉलिटर (पीपल्याहाना), द बिजनेस बॉय (अनूप नगर), न्यू रेस कोर्स बिजनेस पार्क (सुपर कॉरिडोर), प्रिज्म पार्क (डेहरी राऊ रोड), शैलपुत्री सॉलिटियर (नरीमन सिटी के पास), समृद्धि हिल व्यू (देवगुराड़िया), जेएनटी ट्रेड सेंटर (जेल रोड), ओयस्टर विला अपार्टमेंट (राज मोहल्ला), सेंट्रल आईटी कॉरिडोर (खसरा नंबर 273 इंदौर), दीप चित्रा पार्क टाउनशिप (मूसाखेड़ी), हीना प्लेस (संचार नगर), एक्सीलेंस अमित चावला (पीएससी स्कीम 53), जन्नत रिसॉर्ट (सर्वे नंबर 43/2/2 इंदौर), ड्रीम्स पार्क (सपना-संगीता रोड), ब्लू एस्पायर (स्कीम 51 संगम नगर) संस्कार सरोवर फेस-2 एवं नेक्सस पार्क (पालदा)।


