11वीं सद्भावना चैंपियन फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब राजा स्पोर्ट्स ने जीता

अनगड़ा | राजा स्पोर्ट्स बरियातू की टीम 11वें सद्भावना चैंपियन ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। रविवार को सिकिदिरी मैदान में खेले गए रोमांचक खिताबी मुकाबले राजा स्पोर्ट्स ने बिरसा मुंडा एफसी रांची को सडनडेथ में 4-3 गोल से हराया। टूर्नामेंट का आयोजन स्वर्णरेखा फुटबॉल क्लब ने किया। मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा, विशिष्ट अतिथि कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, बीओसीडब्लू मेंबर पारसनाथ भोगता व अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव थे। निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता राजेश पाहन व संचालन शिवधर रजवार ने किया। विजेता राजा स्पोर्ट्स बरियातू को ट्रॉफी व 2.50 लाख रुपए नकद, उपविजेता बिरसा मुंडा एफसी को ट्रॉफी व 1.50 लाख रुपए नकद, तीसरे व चौथे स्थान की टीमों आतिश स्पोटिंग तुरूप व सिकिदिरी एफसी को 25-25 हजार रुपए नकद प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *