11 को प्रदर्शन और 17 से सेवा पखवाड़ा अभियान शुरू होगा

भास्कर न्यूज | लातेहार भारतीय जनता पार्टी लातेहार जिला इकाई की ओर से जिला कार्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला सह बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान चलाएगी। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध संवाद, नमो मैराथन, संगोष्ठी, विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, दिव्यांगों को उपकरण वितरण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 11 सितम्बर को भाजपा जिले के सभी प्रखंडों में सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर और रिम्स-2 के भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी दरों को 12 और 28 प्रतिशत से घटाकर 5 से 18 प्रतिशत कर दिया गया है। ये आयोजन होंगे 17 से 24 सितंबर तक रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, 18 सितंबर से 2 अक्टूबर रक्तदान शिविर (द्वितीय चरण), 19-20 सितंबर प्रबुद्ध संवाद एवं प्रदर्शनी, 21 सितंबर नमो मैराथन (भाजयुमो द्वारा), 25 सितंबर एक पेड़ मां के नाम पर संगोष्ठी, 27-28 सितंबर को विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं दिव्यांगों को उपकरण वितरण, 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, पूर्व विधायक हरिकृष्णा सिंह, राजधानी प्रसाद यादव, पूनम देवी, इंद्रजीत यादव समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *