11 जनवरी को बैतूल में म्यूजिकल नाइट:गरीब कैंसर मरीज और दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए आयोजन, फेमस सिंगर करेंगे परफॉर्म

बैतूल की सामाजिक संस्था संतुलन ने गरीब कैंसर मरीज और दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया है। 11 जनवरी की शाम एलबीएस स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध ढोलक वादक गिरीश विश्वा, इंडिया गॉट टैलेंट फेम इशिता विश्वकर्मा, इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट, इंडिया आइडिल फेम आशीष कुलकर्णी और इंडियन आइडल फेम सिरीशा भागवतुला म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति देंगे। संतुलन के अध्यक्ष सजल प्रशांत गर्ग ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गरीब मरीजों के इलाज के लिए उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी को लेकर संतुलन समिति ने गरीब कैंसर मरीजों के सहायतार्थ यह आयोजन किया है। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू आयोजन समिति के निर्गुण देशमुख ने बताया कि संतुलन समिति के द्वारा गरीब कैंसर मरीजों और दिव्यांग बच्चों की सहायतार्थ 11 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में म्यूजिकल नाइट का आयोजन शाम 7:30 बजे किया जाएगा है। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। म्यूजिकल नाइट में बैठक व्यवस्था को लेकर भी प्रवेश पास जारी किए गए हैं। इसके तहत चार कैटेगरी में श्रोताओं को बैठने की व्यवस्था की गई है और इसी कैटेगरी के तहत प्रवेश गेट भी तय किए गए हैं। गिरीश विश्वा की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम आयोजन समिति के डॉ. विनय चौहान ने बताया कि म्यूजिकल नाइट में देश के प्रसिद्ध ढोलक वादक गिरीश विश्वा आ रहे हैं। इसके अलावा इंडिया गॉट टैलेंट फेम इशिता विश्वकर्मा, इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट, इंडिया आइडल फेम आशीष कुलकर्णी और इंडियन आइडल फेम सिरीशा भागवतुला के द्वारा म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति दी जाएगी। पांचों कलाकार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। टीवी पर इनको देखा जाता है इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ये कलाकार छाए रहते हैं। म्यूजिकल नाइट को लेकर बैतूल के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। डॉ. चौहान ने बताया कि गिरीश विश्वा ऐसा नाम है जिनके ढोलक वादन की बड़े-बड़े कलाकार सराहना करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *