रांची | लायंस क्लब ऑफ रांची के तत्वावधान में रांची क्लब परिसर में मंगलवार को भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण में महारुद् राभिषेक किया गया। 11 जोड़ियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए रुद्राभिषेक किया। मौके पर अध्यक्ष दिलीप बंका, सिद्धार्थ मजूमदार, राजेश मोर, राजेश चौधरी, बीके गडयान, मनीष गाड़ोदिया, अजय सकुजा, अजय अग्रवाल, ओम प्रकाश, अनुज सहाय समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।


