भास्कर न्यूज | लुधियाना दरबार श्री-श्री सिद्ध योगी नाथ जी सोसायटी की तरफ से गांव लोहारा स्थित बापू मार्केट में लोहड़ी धीयां दी और बाबा जी की विशाल चौकी का आयोजन किया गया। भगत संजीव ( लोहरा वाले) जी के सानिध्य में आयोजित समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब के अध्यक्ष डिंपल राणा ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर 11 नवजन्मी बच्चियों को शगुन, रेहड़ी-मूंगफली सहित अनेक प्रकार के उपहार भेंट कर लोहड़ी पर्व की बधाई दी। राणा ने सर्वप्रथम बाबा बालक नाथ के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। दरबार श्री-श्री सिद्ध योगी नाथ जी सोसायटी की तरफ से आयोजित लोहड़ी धीयां दे कार्यक्रम की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि धीयां दा सत्कार करो। धीयां पुत्रां तो वध मां-बाप दी सेवा करदियां ने। वर्तमान युग में बेटियां-बेटों से बढ़कर धरती से लेकर चांद तक का सफर तय कर उड़ान भर रही हैं। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जिस क्षेत्र में बेटियां बेटों से पीछे हो। इससे पूर्व संकीर्तन मंडली ने बाबा जी का गुणगान कर भाव विभोर किया। महिलाओं ने परम्परागत लोहड़ी के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर दरबार श्री-श्री सिद्ध योगी नाथ जी सोसायटी के चेयरमैन हरजीत सिंह ने कार्यक्रम उपस्थित गणमान्य अतिथियों व आयोजन में सहयोग करने वाली शख्सियतों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरप्रीत परवाहा, राकेश मिन्हास, संत राणा, कमल डडवाल, अमित डाडिच, ओंकार सिंह, परगट सिंह, कृष्ण सिंह, जीता लोहारा, सरविन्द्र सिंह, कमल ठाकुर, हरमेश सिंह अन्य उपस्थित थे।


