रतननगर | बस स्टैंड के पास रास्ते पर 11 हजार केवी लाइन का केबल बॉक्स जमीन के काफी नजदीक है। इससे हादसे की आशंका रहती है। नियमों के अनुसार ये बक्से सड़क के लेवल से ऊंचे होने चाहिए, लेकिन डिस्कॉम के अधिकारी नियमों को अनदेखा कर रहे हैं। यह रास्ता पूरे कस्बे के लोगों को आम रास्ता है। रोज बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन है। सामने स्कूल भी है, फिर भी समाधान नहीं किया जा रहा। -नारायण प्रसाद टोखसिया, दुकानदार, बस स्टैंड के पास


