112 दिन घर लौटा फतेहगढ़ का युवक:50 लाख का कर्ज लेकर गया था कमाने, अमेरिका से डिपोर्ट करके भेजा गया वापस

फतेहगढ़ साहिब के गांव काहनपुरा के 30 वर्षीय जसविंदर सिंह की अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापसी ने परिवार की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। जसविंदर दशहरे के चार दिन बाद घर से निकला था और 15 जनवरी को अमेरिकी सीमा में प्रवेश किया था। लेकिन अमेरिका में कानूनों में बदलाव के कारण उसे वापस भारत भेज दिया गया। जसविंदर के पिता जीत सिंह ने बताया कि बेटे को विदेश भेजने के लिए उन्होंने आढ़तियों, ज्वैलर्स और रिश्तेदारों से 50 लाख रुपए का कर्ज लिया था। परिवार के पास मात्र 9 कनाल जमीन है, जो जसविंदर के हिस्से में आती है। दो बेटों में से बड़ा बेटा शादीशुदा है और उसके दो बेटियां हैं। अभी तक जसविंदर अमेरिका से एक रुपया भी नहीं भेज पाया था और अब उसकी अचानक वापसी से परिवार सदमे में है। परिवार ने एजेंट के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया है। जीत सिंह ने पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है, क्योंकि इतनी बड़ी रकम का कर्ज चुकाना उनके लिए बेहद मुश्किल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *