कपूरथला में कमरे में बेहोश मिले नाना-नाती:ठंड से बचने को जलाई अंगीठी, हालत बिगड़ी, एफसीआई गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड

कपूरथला में सर्दी से बचने के लिए जलाई गई कोयले की अंगीठी ने एक नाना-नाती की जान पर बन आई। सुल्तानपुर लोधी के FCI गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत कपूरी राय और उनके नाती सन्नी को बंद कमरे में बेहोश अवस्था में पाया गया। जानकारी देते हुए गोदाम कर्मचारी दर्शन सिंह ने बताया कि, आज सुबह जब वह काम पर पहुंचे तो गार्ड का कमरा बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में धुआं भरा था और कपूरी राय व सन्नी बेहोश पड़े थे। पास में जली हुई अंगीठी रखी थी। बिहार के रहने वाले नाना-नाती मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के चंदौली के रहने वाले कपूरी राय और उनके नाती सन्नी को पहले सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो गई, जिससे दोनों बेहोश हो गए। रात को अत्यधिक ठंड के कारण खाना खाने के बाद दोनों ने अंगीठी जलाई थी और सारे दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दी थीं। चिकित्सकों के अनुसार अब दोनों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *