1120 आईलेट्स-इ​मिग्रेशन-ट्रैवल एजेंट सेंटरों में से 261 के पास लाइसेंस नहीं, 859 वर्किंग में

भास्कर न्यूज | अमृतसर प्रशासन ने नियम विपरीत चल रहे आईलेट्स-इ​मिग्रेशन सेंटरों और ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में चल रहे करीब 1120 आईलेट्स-इ​िमग्रेशन व ट्रैवल एजेंट सेंटरों और कंसल्टेंसी में 261 के पास लाइसेंस नहीं है। वर्किंग में चल रहे 859 लाइसेंसी सेंटरों में करीब 380 की रिन्युअल मियाद दिसंबर 2024 में खत्म हो चुकी थी। इनमें 130 को नोटिस जारी किया गया। लेकिन कोई जवाब नहीं देने पर 10 के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। वहीं 110 के रिन्युअल हो चुके तो 40 के अप्रूवल पेंडिंग हैं। वहीं 3 ऐसे भी आईलेट्स सेंटर संचालक हैं, जिन्होंने घाटा दिखाकर अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। इन सेंटरों में 30% ऐसे भी हैं, जो पहले कहीं चल रहे थे, लेकिन बाद में दूसरी जगह शिफ्ट हो गए और नया एड्रेस एड नहीं कराया। जिनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर लिस्ट तैयार की जा रही है। एडीसी ज्योतिबाला ने बताया कि पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *