115 पदों पर की जाएगी भर्ती

भास्कर न्यूज | लुधियाना कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (सीएमपीएफओ) ने 115 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (एसएसए) जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cmpfo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत 115 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 18 से 27 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी निर्धारित की गई है। पद के अनुसार 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री, शॉर्टहैंड में 35 से 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी जरूरी है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रोसेस होगा। आवेदन की शर्तों और अन्य जानकारी के लिए ऑनलाइन विजिट करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *