भास्कर न्यूज | कवर्धा अशोका पब्लिक स्कूल ने इस साल अपने पहले सीबीएसई कक्षा 12वीं बैच के साथ शानदार शुरुआत की है। कुल 14 छात्रों में से 10 ने प्रथम श्रेणी में सफलता पाई। जिनमें कॉमर्स संकाय की आशी जैन ने 90% अंक प्राप्त िकए। वहीं विज्ञान संकाय में गीतेश देवांगन ने 82% अंक हासिल किए। कक्षा 10वीं में भी स्कूल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। 20 छात्रों में से 10 ने प्रथम श्रेणी में सफलता पाई। जिनमें छात्र राजवर्धन सिंह ने 93% अंक हासिल किए। संचालक पवन देवांगन और सारिका देवांगन ने बताया कि हाल ही में घोषित सीजी बोर्ड के परिणामों में भी स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं में 33 में से 16 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे ही परिणामों की उम्मीद जताई और छात्रों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्राचार्य लोकनाथ देवांगन, व्यवस्थापक सागर नामदेव और समस्त शिक्षकीय स्टाफ ने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की। समय-समय पर स्कूल में होती हैं कई गतिविधियां पवन देवांगन ने बताया कि समय समय पर स्कूल में कई गतिविधियां होती है, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ ही अन्य चीजों में भी बेहतर प्रदर्शन करें। खेल के अलावा सामाजिक कार्यों के भी बारे में समझ विकसित की जाती है।


